Hindi Quote in Story by Ashish Kumar Trivedi

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Moralstories

कर्तव्य

राकेश टीवी का रिमोट ढूंढ़ रहे थे। नहीं मिला तो बेटी को आवाज़ लगाई।
"रिंकी तुमने टीवी का रिमोट कहाँ रख दिया ?"
रिंकी ने इधर उधर निगाह दौड़ाई। रिमोट सोफे पर पड़ा था।
"ये लीजिए पापा। पर आज सुबह से टीवी ?"
राकेश ने सोफे पर लेटते हुए कहा।
"आज वोटिंग की छुट्टी है। न्यूज़ लगा कर देखूँ कि अब तक कितनी वोटिंग हुई।"
राकेश टीवी खोलने ही जा रहा था कि रिंकी ने कहा।
"तो फिर आप क्यों नहीं जा रहे वोट करने। आपको और मम्मी को भी तो वोट डालना है।"
रिंकी की बात पर राकेश बोला।
"एक दिन छुट्टी का मिला है। कौन इतनी गर्मी में लाइन लगाए। वैसे भी वोट दे भी दें तो क्या फर्क पड़ेगा। करेंगे तो नेता अपमे मन की ही।"
अपने पापा की बात सुन कर रिंकी कुछ सोंच कर बोली।
"मेरी सिविक्स की किताब में लिखा है कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। फिर आपने मुझे कहानी सुनाई थी जिसकी शिक्षा थी कि हमें हर हाल में अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। तो फिर आप भी कीजिए।"
राकेश को बात समझ में आ गई। वह अपनी पत्नी के साथ वोट डालने जाने के लिए तैयार होने लगा।

Hindi Story by Ashish Kumar Trivedi : 111125574
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now