Hindi Quote in Story by Neelima Sharma

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

4 0 वर्ष की आयु में जब पुराना इश्क़ आवाज़ लगाए तो हर तरफ पुराने बासमतीचावल को पकाने की सी सौधी सुगंध महसूस होने लगती है । ऐसा ही लग रहा था आजकल कविता को ।अब फिर से तुझसे मिलने को जी करता है से लेकर राम चाहे लीला चाहे गाने सुने जाने लगे थे । पति सुबह आफिस जाते देर शाम तक लौटते थे । बच्चे स्कूल ट्यूशन में व्यस्त रहते । फेसबुक पर प्रेम की तस्वीरें देखना , चैटिंग करना, एक सुप्रभात का जवाब का इंतज़ार दो बज़े तक टकटकी लगाए करना जिंदगी जैसे किसी समंदर के किनारे बैठी थी ।लहरे अपने हिसाब से आती चली जाती ,कभी मन को भिगोती कभी तेज धूप झुलसाती ।
आज बेटी के 9 th क्लास का परीक्षा परिणाम आना था ,49% देख कर उसके होश उड़ गए ।जब कक्षाध्यापिका ने उसके हाथ मे डेबोनियर पत्रिका पकड़ाई तो उसके होश उड़ गए । 15 बरस की उम्र में यह सब ।उसको लगा जमीन फट जाए और वो उसमे समा जाए । यह संस्कार दिए क्या मैंने कहकर जब उसने बेटी को फटकारा तो अध्यापिका ने कहा ...
मैम आप कृपया स्वप्नों की दुनिया से बाहर आइये , Aप fb पर जिसके साथ दिनभर चैटिंग करती है और दिवास्वप्न देखती है वो मेरे पति है और मुझे आपकी चैटिंग ओर रोजाना भेजी तस्वीर दिखा कर कहते है देख आज भी मेरे पर महिलाएं मरती है ।आप सिर्फ अपनी ही नही मेरी ओर अपनी संतान की जिंदगी भी बर्बाद कर रही है ।

अभी तक आपकी बिटिया आपकी बात नही जानती इसलिये फेसबुक का सकारात्मक प्रयोग कीजिये और अपने घर परिवार बच्चो पर ध्यान दीजिए ।और कोई हॉबी क्लास जॉइन कीजिये ।

40 की उम्र अचानक खुद को 18 से 80 का महसूस करने लगी

#Moralstories #extramarital #Nivia

-- Neelima sharma Nivia

मातृभारती के माध्यम से साझा किया.. https://www.matrubharti.com/bites/111123991

Hindi Story by Neelima Sharma : 111125500
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now