#Moralstories
अगला कौन ?
पूरे ऑफिस में चर्चा थी कि कंपनी का अगला सी ई ओ कौन होगा? क्यूंकि श्री राम कपूर अगले माह रिटायर हो रहे है।
कपूर साहब ने आज अगले सी ई ओ की लाइन में लगे कंपनी के सभी अधिकारियों को बुलाया , और सभी अधिकारियों को एक - एक सुंदर पौधा लगा गमला बांट दिया, और कहा" सभी लोग उसे गार्डन में रख दें और इसकी देख भाल करें जिसका पौधा सबसे बड़ा होगा वो अगला सी ई ओ होगा।"
बिना देर किए सभी लोग गार्डन पहुंच अपने पौधे रख आए और उसकी देख भाल शुरू की,
वर्मा जी ने देखा कि सबके पौधे तो काफी बड़े हो गए, तो उन्होंने उसी से मिलता जुलता पौधा मार्केट से लेकर खड़ा कर दिया जिसकी लंबाई पहले ही अधिक थी,
सभी ने मेहनत की
एक माह बाद जब कपूर साहब जायज़ा लेने गार्डन पहुंचे वहां वर्मा जी अपनी जीत को लेकर बिल्कुल आश्वस्त थे क्युकी सबसे बड़ा पौधा उनका ही था, बस एक पौधा जो नहीं बड़ा था वो था राठौड़ जी का पौधे खाद तो दिख रही थी पर राठौड़ जी नहीं दिखे,
जब कपूर साहब ने सी ई ओ का नाम घोषित करने के लिए मीटिंग ली तो वर्मा जी बस खड़े ही होने को थे तभी नाम लिया गया अलगे सी ई ओ राठौड़ होंगे सब आश्चर्य में थे ,तभी कपूर साहब ने बताया कि वो विशेष पौधे सिर्फ उतने ही बड़े हो सकते थे, सारे बेईमानों के सिर शर्म से झुक गए।