तेरी सुंदरता का निखार सादगी से है,
तेरा इन्तज़ार तो हमें ज़िन्दगी से है।

मैं तेरे दीदार को तरसता रहता हूँ,
तेरे दीदार का मतलब तो बंदगी से है।

मुझे तुम्हारी मोहब्बत मिले न मिले,
मेरे दिल का दर्द आपकी नाराज़गी से है।

मेरी महफ़िल में कोई सजावट है नही,
महफ़िल में रौनक तेरी नुमाइंदगी से है।

तुझको लोगों से कोई गीले शिकवे नही,
तुझे शिकायत "पागल" की मौजूदगी से है।

✍?"पागल"✍?

English Shayri by Prafull Pandya : 111110047

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now