बहुत बार यादें
गरजती हैं,
बरसा की तरह बरसती हैं,
कई बार चाँद की तरह
घटती-बढ़ती चमकदार हो जाती हैं,
यदाकदा बगल से गुजर
हल्की सी आहट दे जाती हैं।
रात के घनघोर अँधेरे में
दीपक सी जलने लगती हैं।

*महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111109893

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now