कोशिश कर, हल निकलेगा।

आज नही तो, कल निकलेगा।

अर्जुन के तीर सा सध,

मरूस्थल से भी जल निकलेगा।।

मेहनत कर, पौधो को पानी दे,

बंजर जमीन से भी फल निकलेगा।

ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,

फौलाद का भी बल निकलेगा।

जिन्दा रख, दिल में उम्मीदों को,

गरल के समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा।

कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की,

जो है आज थमा थमा सा है, चल निकलेगा।।

Gujarati Whatsapp-Status by Umakant : 111107999

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now