गांव में मिलता नहीं
नाम में मिलता नहीं
प्यार जैसा नशा तो
जाम मे मिलता नहीं
कृष्ण जैसा सारथी
राम मे मिलता नहीं
सुदामा जैसा दोस्त
ढूढने से मिलता नहीं
जो यकी नो, हो कही ।
भी खुदा मिलता नही ॥
दिल के दर्दो का इलाज ।
बाम में मिलता नही ॥
मोक्ष की अनुभूति यहां ।
काम में मिलता नही ॥
प्यार का दरिया कही ।
दाम में मिलता नही ॥
कृष्ण जैसा सारथी ।
राम में मिलता नही ॥
४-३-२०१९