English Quote in Book-Review by Nilay Patel

Book-Review quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक कविता कि पंक्तीयां मुझे बहुत ही बढिया लगी.…

तू अपनी खूबियां ढूंढ,
कमियां निकालने के लिए लोग हैं.

अगर रखना ही है कदम,
तो आगे रख ,
पीछे खींचने के लिए लोग हैं.

सपने देखने ही है,
तो ऊंचे देख ,
निचा दिखाने के लिए लोग हैं.

अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का,
जलने के लिए लोग हैं.

अगर बनानी है,
तो यादें बना,
बातें बनाने के लिए लोग हैं.

प्यार करना है,
तो खुद से कर ,
दुश्मनी करने के लिए लोग है.

रहना है,
तो बच्चा बनकर रह ,
समझदार बनाने के लिए लोग है.

भरोसा रखना है,
तो खुद पर रख,
शक करने के लिए लोग हैं.

तू बस सवार ले खुद को,
आईना दिखाने के लिए लोग हैं.

खुद की अलग पहचान बना,
भीड़ में चलने के लिए लोग है.

तू कुछ करके दिखा दुनिया को,
बस कुछ करके दिखा,
तालियां बजाने के लिए लोग है.

English Book-Review by Nilay Patel : 111102249
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now