कोई ये कैसे बता ये के वो तन्हा क्यों है ?
वो जो अपना था वोही और किसी का क्यों है ?

यही दुनिया है तो फिर ऐसी ये दुनिया क्यों है ?
यही होता हैं तो आखिर यही होता क्यों है ?

एक ज़रा हाथ बढ़ा, दे तो पकड़ले दामन
उसके सीने में समा जाये हमारी धड़कन

इतनी कुर्बत हैं तो फिर फ़ासला इतना क्यों है ? दिल-ए-बरबाद से निकला नहीं अब तक कोई

एक लुटे घर पे दिया करता हैं दस्तक
कोई आस जो टूट गयी फिर से बंधाता क्यों है ?

तुम मसर्रत का कहो या इसे ग़म का रिश्ता
कहते हैं प्यार का रिश्ता हैं जनम का रिश्ता

हैं जनम का जो ये रिश्ता तो बदलता क्यों है ?

Gujarati Song by Brijesh Shanischara : 111100313

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now