????????
?
*एक वृद्ध महिला एक सब्जी की दुकान पर जाती है, उसके पास सब्जी खरीदने के पैसे नहीं होते है।*
⚡
*वो दुकानदार से प्रार्थना करती है कि उसे सब्जी उधार दे दे पर दुकानदार मना कर देता है।*
⚡⚡
*उसके बार-बार आग्रह करने पर दुकानदार खीज कर कहता है, तुम्हारे पास कुछ ऐसा है , जिसकी कोई कीमत हो , तो उसे इस तराजू पर रख दो, मैं उसके वज़न के बराबर सब्जी तुम्हे दे दूंगा।*
???
*वृद्ध महिला कुछ देर सोच में पड़ जाती है।*
*क्योंकि उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं था।*
⚡
*कुछ देर सोचने के बाद वह, एक मुड़ा-तुड़ा कागज़ का टुकड़ा निकलती है और उस पर कुछ लिख कर तराजू पर रख देती है।*
*दुकानदार ये देख कर हंसने लगता है।*
???
*फिर भी वह थोड़ी सब्जी उठाकर तराजू पर रखता है।*
*आश्चर्य...!!!*
*कागज़ वाला पलड़ा नीचे रहता है और सब्जी वाला ऊपर उठ जाता है।*
⚡
*इस तरह वो और सब्जी रखता जाता है पर कागज़ वाला पलड़ा नीचे नहीं होता।*
*तंग आकर दुकानदार उस कागज़ को उठा कर पढता है और हैरान रह जाता है ?*
*? कागज़ पर लिखा था...''हे श्री कृष्ण, तुम सर्वज्ञ हो, अब सब कुछ तुम्हारे हाथ में है''..????*
*दुकानदार को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा था।*
*वो उतनी सब्जी वृद्ध महिला को दे देता है।*
*पास खड़ा एक अन्य ग्राहक दुकानदार को समझाता है, कि दोस्त, आश्चर्य मत करो।*
*केवल श्री कृष्ण ही जानते हैं की प्रार्थना का क्या मोल होता है।*
*वास्तव में प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है।*
*चाहे वो एक घंटे की हो या एक मिनट की।*
*यदि सच्चे मन से की जाये, तो ईश्वर अवश्य सहायता करते हैं..❗❗*
*अक्सर लोगों के पास ये बहाना होता है, की हमारे पास वक्त नहीं।*
*मगर सच तो ये है कि ईश्वर को याद करने का कोई समय नहीं होता...❗❗*
*??प्रार्थना के द्वारा मन के विकार दूर होते हैं, और एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।*
*??जीवन की कठिनाइयों का सामना करने का बल मिलता है।*
*??ज़रूरी नहीं की कुछ मांगने के लिए ही प्रार्थना की जाये।*
*?जो आपके पास है उसका धन्यवाद करना चाहिए।*
*?इससे आपके अन्दर का अहम् नष्ट होगा और एक कहीं अधिक समर्थ व्यक्तित्व का निर्माण होगा।*
*?प्रार्थना करते समय मन को ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध घृणा जैसे विकारों से मुक्त रखें।*
?? *राधे राधे*??
? *जय जय श्री राधे*??
? *जय जय श्री कृष्णा*??
? .... देविकाबहेन दिवानजी के सौजन्य से ?