वजह
चोंट खाने की वजह भी तो पता चले l
जाम पीने की वजह भी तो पता चले ll
भूल ना पाए जिसे लाखो कोशिस के बाद l
याद आने की वजह भी तो पता चले ll
कौन सा है दर्द जो छुपाना चाहते हो ll
युं मुस्कुराने की वजह भी तो पता चले ll
यू भरी महफ़िल से उठ कर पास आ गए l
पास आने की वजह भी तो पता चले l
दूर जा बैठे थे मुँह फूलाके कई दिनो l
बात करने की वजह भी तो पता चले l
दर्शिता बाबूभाई शाह
३-७-२०१७