भूला न सकोगें...

रहूंगी जो यादों में, मैं तस्वीर बनके,
तुम मेरी हस्ती, मिटा न सकोगें,
मुझे तुम कभी भी , भूला न सकोगें।

रहूंगी जो साथ में, मैं साया बनके,
तन्हा कभी वक्त, बीता न सकोगे,
मुझे तुम कभी भी , भूला न सकोगें ।

रहूंगी जो आँखों में, मैं ख्वाब बनके,
नींदो से खुद को, जगा न सकोगे,
मुझे तुम कभी भी , भूला न सकोगें ।

रहूंगी जो दिल में, मै धड़कन बनके,
धड़कन को खुदकी, रुका न सकोगें,
मुझे तुम कभी भी , भूला न सकोगें ।

रहूंगी जो जिस्म में, मैं रूह बनके,
तुम मुझ से पीछा, छुड़ा न सकोगें,
मुझे तुम कभी भी , भूला न सकोगें

Uma vaishnav
(मौलिक और स्वरचित)

English Blog by Uma Vaishnav : 111097436
Mayus 8 year ago

वाह वाह

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now