जिंदगी

जिंदगी का सफर पूरा करने में तलवार की धार पर चल रहा हुं ।

हाल दिलका सुनाने के वास्ते में दीवार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

हाय उनकी हस्त रेखा में मेरा ही भाग्य क्युं केद है सोचता हुं ।

जब कभी जाना तो बीच सहरे में मझधार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

राह कांटो भरी और खूं में डुबे पांव, आंखोमे घेरी उदासी ।

गुमसुदा यू तडफडाते लोगो की तकरार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

ताजगी, खुश्बु, चांदनी चाहो तो प्रकृति के इस रंगो में डूबो ।

सार संसार का समजाने युग से संसार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

रोते है पैरोंके छाले किसमत पर, सावन के घनधोर बादल हो जैसे ।

आज कल उनसे इकरार करवाने इनकार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

भ्रष्ट सरकार के विरुध्ध लोगोमें जो असंतोष है उस पर बोला ।

मुँह से चार अलफास क्या निकले अखबार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

सर्दीकी कांपती रातोमें आँखोके जालोसे छन कर आता है प्रकाश ।

बंध आंखो के भीतर उभरते हुए आकार की धार पर चल रहा हुं ।।

 

English Shayri by Dr Darshita Babubhai Shah : 111094674
Jitendra Chavda 8 year ago

बहोत खूब

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now