कि जैसे,
चेहरे पर मौत छिड़कना बहोत आसान था,
उसमें थोड़ी सी जान भी भर देते..
इन्द्रधनुष के रंग भरना आसान था,
थोड़ा सा इश्क भी छिड़क देते..
बहोत देर तक ताकना आसान था,
बस..!थोड़ा सा गले भी लगा लेते..
वैसे ही,
हेवान बनाना बहोत आसान था,
थोड़ी सी इंसानियत भी रख़ देते..
इंसान पैदा करना आसान था,
थोड़ी सी हेवानियत ही कम कर देते।