ये जो प्यार है
यही तो प्रभात है,
यही जलती अग्नि है
यही तो उत्थान है।

यही राह का साथ है
जगमगाता आकाश है,
ये जो प्यार है
यही जीवित उत्साह है।

ये जो प्यार है
यही तो प्रकाश है,
क्षण दो क्षण जो मिले
वही पारावार है।

-महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111084067

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now