अनहोनी की निशानी होती है कि हमें अंदाजा नहीं होता,और जो हो जाता फिर उस से उबरने के कोई रास्ता नहीं होता।
लेकिन अक्सर जिसे हम अनहोनी कहते या समझते है वह अनहोनी नहीं हमारे द्वारा जानबूझकर की गयी गलतियों या उन्हें नजरअंदाज करते रहने का परिणाम होता है।
हम आप सबसे ये उम्मीद करते है कि नए साल की शुरुआत आप सब इन अनहोनीयों को नहीं होने देनेे की शपथ केे साथ करे चाहे वह आपके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हो या आपके परिवार, समाज , राष्ट्र या फिर पूरे मानव सभ्यता के साथ।
बूूँद बूूँद से घड़ा भरता है,हमारा ये सोच की सिर्फ मैं क्यों कभी नया शुरुआत ही नहीं करने देगा इसलिए उससे बचना जरूरी है।
नए साल की बहुत बहुत शुभकामनाएं आप सभी को।। भगवान करे हम शांति,समृद्धि और प्रेम के साथ विकाश के उच्चतम शिखर को प्रप्त करें।।