Hindi Quote in Song by Tara Gupta

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हो रहा सशक्तीकरण यहां, अबला पर अत्याचार बहुत, रिश्तों की क्या बात करे हम ,संबंधों पर है धूल बहुत ।
टूटे विश्वासों के तारों में ,फिर से प्राण शक्ति भर दो ।
आत्मबोध करा दो मां!,तुमसे अनुराग बढ़ाते हैं ।
बाल वृंद अज्ञानी जन ,कर्मों से अपने भटक गए ,
भूल गए कर्तव्य ज्ञान को ,धर्म जाल में उलझ गए ।
भूले मंदिर मस्जिद के झगड़े ,समरसता इनमें भर दो।
हम दीन हीन अज्ञानी हैं तेरी शरण में आते हैं ।
हो न आतंकवाद की होली भारत के प्राणांगन में,
मानवता की धूम मचे , जन-जन के हृदयांगन में ।
मिट जाएं संताप वो सारे, जीवन में खुशियां भर दो ,
हो सद्भावों का सद् चिंतन, हम तेरी अलख जगाते हैं ।।

तारा गुप्ता

Hindi Song by Tara Gupta : 111065901
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now