ओ आकाश, थोड़ा नीचे आ जा
देख लूँ कितना शान्त घर है तेरा।

खरबों का परिवार,पर शून्य हैं सवाल यहाँ,
आदमी की तरह कोई लड़ता नहीं यहाँ।

नीली, सुनहरी आँखों में उजाला है,
ओ, आकाश थोड़ा नीचे आ जा।

**महेश रौतेला

Hindi Thought by महेश रौतेला : 111065002

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now