Gujarati Quote in Blog by Kavita chondigala

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Gujarati daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रिलेशनशिप क्या है????...
रिलेशनशिप का मतलब एक bf या gf वाला रिलेशनशिप ही नही होता....
एक ऐसा रिलेशन जिसमे दो लोग सिर्फ भावनाओं से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं..
इक ऐसा रिश्ता जिस पर कोई सामाजिक मोहर या नाम नही होता.
मगर समाज के हर दिखावटी रिश्ते से बढ़कर फर्ज निभाया जाता है...
एक ऐसा बंधन जिसमे आप एक दूसरे से जुड़े भी रहते है और आपकी आज़ादी पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी नही रहती..
वो एहसास जो आपको कभी तनहा नही रहने देता...
ज़रूरी नही की कोई आपके साथ चल रहा है तभी साथ है,
ज़रूरी तो ये है की किसी की मौजूदगी आपको कभी अकेला महसूस ना होने दे..
आपकी हँसी में जिसकी खुशी शामिल हो,आपके दर्द में नमी उसकी पलकों पर ठहर जाये....
इक ऐसा रिलेशन जिसमे वादे नही होते,कसमें नही खायी जाती..
बस एक एहसास जो दो लोगो को आपस में जोड़े रखता है...
रिलेशनशिप का अंत ज़रूरी नही की शादी हो या हमेशा के लिए बिछड़ जाना....
उम्र भर निभाया जाने वाला एक अहसास एक भरोसा कि चाहे मेरे साथ कोई हो ना हो वो हमेशा होगा..
एक विश्वास जो आपको कभी कमज़ोर नही पड़ने देता........it's true

Gujarati Blog by Kavita chondigala : 111052041
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now