#LoveYouMummy
मेरी प्यारी माँ,
चरणस्पर्श,
साया मुझपर, आँचल का तेरे-
हर आफ़त-ये मेरी 'हर' ले!
मुझ तक पहुँचेगी बला कैसे?-
तू बन के ख़ुदा, रोके है उसे!
तेरा क़र्ज़,चुका न सकूँगी कभी,
तेरे बिन, जी न सकूँगी कभी!
मेरी हर ख़ुशी-है तेरा ही करम,
बसे एक दूजे की,दुआ में हम!
समाई तुझमें,जब मैं ही मैं,
दे दे अपने दर्द,हक़दार भी मैं!
हूँ दूर,पर संग-सदा तेरे,
तुझसे मेरी हस्ती-तू दिल में मेरे!
ग़र जन्मी फिर, दुनिया में कहीं,
होगी रूह की मेरी, इल्तिजा यही-
तेरे जिस्म में धड़के, दिल मेरा,
रग़-रग़ में बहे मेरे, लहू तेरा!
अथाह प्यार
आपकी बिटिया
अनिता ललित
#LoveYouMummy