प्यार के इस त्योहार में शायद तुम मेरा ये खत नहीं पढ़ पाओगी..खैर खत के भी अब इतने मायने कहां बचे है तुम्हारी जिंदगी में....तुम्हारा हर वक्त अब इन सातों दिनों में बट चुका होगा। एक हाथ में गुलाब लिए, होठों पर आधी खाई हुई चॉकलेट, टेडी को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते शादी तक साथ रहने के जूठे वायदे करती तुम उनके बाहों में लिपटी होगी। खैर ये तो मेरी कल्पना है, सच्चाई तो असल में ये है की तुम ढूंढ रही हो एक नया प्यार, एक नया सवेरा जहां तुम कुछ नए ख्वाब देख सको। खुदा भी तुम्हे नया प्यार जल्दी मिलाए इन दुआको के साथ हैपी वेलेंटाइन।