Quotes by Nilesh Rajput in Bitesapp read free

Nilesh Rajput

Nilesh Rajput Matrubharti Verified

@nileshrajput842gmail.com162713
(3.2m)

कितना अंतर होता है I love you कहने में और I love you का उत्तर देने में।

I love you कहने में तुम सिर्फ़ उसे चाहने की तमन्ना रखते हो। उसे कहते हुए तुम्हारी नज़र सिर्फ़ उसकी हँसती हुई मुस्कुराहट को देखने के लिए तरसती है। तुम्हारा दिल ज़ोरों से धड़कता है, जैसे उसकी हाँ के बाद यह दिल सिर्फ़ उस शक्श के लिये धड़कने वाला हो।

लेकिन I love you का उत्तर देने में, तुम सबसे पहले देखते हो अपना भविष्य। फिर देखते हो अपना बीता हुआ कल, वो वक़्त, जो तुमने उसके साथ बिताया था और जब तुम खुद को उत्तर देने के क़ाबिल बना लेते हो, तो आख़िरी बार देखते हो... अपनी ही मुस्कुराहट।

और शायद यही मुस्कुराहट सबसे बड़ा अंतर है,
"I love you” कहने में और I love you का उत्तर देने में।"

Read More

anyone writing and Reading in Matrubharti?

उसने कभी नहीं पूछा तुम कैसे हो?
ठीक हो भी या नहीं?
ना कभी फिर लौट आने की झूठी तसल्ली दी ना कभी मुझे जाने से रोका गया।
ऐसे हाल में भी मुझे तुम्हारे चेहरे की खुशी की फिक्र है, फिक्र है कि तुम किसी गलत हाथों में न पड़ जाओ।
फिक्र है कि कोई तुम्हे ख्वाब दिखा के बीच रास्ते छोड़ न दे।
फिक्र है कि मेरे जैसा हाल तुम्हारा ना हो।
फिक्र है कि तुम मेरे जैसे कभी किसी को ऐसे खत ना लिखो।

Read More

ગમતી આંખો સૌને તારી,
મને તો તારી આ પાંપણ ગમે,
હોઠો પર લાલી ને કેડે તું પાતળી,
મને તો નાકે તારી નથણી ગમે.

પગે છે ઝાંઝર ને ઝાંઝરમાં ઘૂઘરી,
ને હાથોમાં ખનખનતી ચૂડીઓ ગમે..
ગળે લહેરાતી તારી આ ચુંદડી,
ને ચુંદડીમાં શરમાતો ચહેરો ગમે. ❤️

Read More

अगस्त

साल का सबसे खूबसूरत ये महीना,
बीते 7 महीने के बाद ये महीना तो देता है सुकून,
यही तो वो महीना है जिस का इंतजार मैं सालभर करता हूँ,
क्या कुछ नहीं मिला इस महीने में,
दिल लगाया भी तो इसी महीने,
दिल टूटा भी तो इसी महीने,
कुछ तो खास बात है इस महीने में,
मेरा कुछ ना होके भी,
दिल को भाता है ये महीना...
प्यार का असली मतलब सिखाता है ये महीना,
सच में साल का सबसे खूबसूरत है ये महीना।

- अगस्त ✍️❤️💔

Read More

मैं चाहता हूँ कि तुम्हारी नज़र जब आसमान के किसी सितारे पर ठहरे,
तो उनमें से एक नज़र मेरी भी हो।

चाहता हूँ कि जब तुम चलो चार कदम,
तो उनमें से दो कदम मेरे हों।

चाहता हूँ कि जब-जब तुम लो साँस,
तो हर दूसरी साँस मेरी हो।

और जब भी आये खुशी के अनगिनत लम्हे तुम्हारे जीवन में,
तो उनमें से एक लम्हा मेरा हो।

मैं सिर्फ तुम्हे नहीं चाहता, मैं चाहता हूं तुम्हारे हर एक सपने को जो तुम खुली आंखों से देखती हो।

Read More

तेरे बदन पर ढका वो रंग केसरिया!
मेरे दिल को चुराती तेरी ये नजरिया!
बालों में पुष्प और सुर्ख हुए होठ,
छोटी बिंदिया में क्या खूब लगती हो, साँवरिया!

Read More

हम दोनों की आँखों पे पट्टी बंधी है,
न उसे मेरी महोब्बत दिख रही,
न मुझे उनकी बेवफाई दिख रही।

लगी प्यास,
पिया जल,
निकला जहर,
और हम वहीं मर गए।
💔