Khoye Hue Samrajya ka Rahashy - 2 in Hindi Science-Fiction by Harun Khan books and stories PDF | खोए हुए साम्राज्य का रहस्य - भाग 2

Featured Books
Categories
Share

खोए हुए साम्राज्य का रहस्य - भाग 2

Chapter 2: Draxon की बेचैनी और एक अनसुलझा रहस्य   

रात का अंधेरा जैसे Draxon की बेचैनी को और बढ़ा रहा था। चाँद की हल्की रोशनी झुकी हुई दीवारों से छनकर आ रही थी, लेकिन Draxon का मन अंधेरे में खो चुका था। 

Old Kaifon के आखिरी शब्द जैसे उसके दिमाग में गूंज रहे थे—
"ShadowRix... आखिरी वारिस... वह तलवार..."

हर शब्द उसके दिमाग में एक नई हलचल पैदा कर रहा था, जैसे रहस्य का धुंआ उसमें समा गया हो।
Draxon का मन बार-बार उसी सवाल पर अटका हुआ था—

 "क्या Old Kaifon सच कह रहे थे ….क्या मैं सच में उस रहस्यमयी ताकत का वारिस हूं? क्या मैं... इसके काबिल हूं?"

हर बार यह सवाल उसके मन में आता, वह और ज्यादा उलझ जाता। उसके दिल में अजीब सी बेचैनी और डर भी बैठ गया था। उसका दिमाग एक चक्रव्यूह में फंसा था, और वह बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं ढूंढ पा रहा था।

   "वे लोग कौन थे जिन्होंने मुझ पर हमला किया? वे मुझसे क्या चाहते थे? मुझे इस सच्चाई का पता लगाना ही होगा!" 

  Draxon (अंधेरे में सिर ऊपर उठाकर) - "अगर मैं इस रहस्य को सुलझाने में नाकाम हो गया तो…. क्या मेरा जीवन व्यर्थ चला जाएगा ?"
उसके चेहरे पर गहरी चिंता और घबराहट थी, जैसे वह अपनी पूरी पहचान और भविष्य को दांव पर लगा चुका हो।

"क्या होगा अगर मैं यह रहस्य न जान पाया? क्या मुझे हमेशा के लिए इस अंधेरे में ही जीना होगा?"
 
उसके मन में इन सवालों का शोर था, और हर सवाल उसकी स्थिति को और भी गहरा कर रहा था।
लेकिन Draxon ने ठान लिया था कि वह इस रहस्य को किसी भी कीमत पर सुलझाकर रहेगा। हालांकि, उसे एहसास हुआ कि वह यह सब अकेले नहीं कर सकता। 

इसलिए उसने फैसला किया कि वह अपने सबसे करीबी दोस्त, Kevin, से सब कुछ साझा करेगा।उसे उम्मीद थी कि उसका दोस्त उसे अकेला नहीं छोड़ेगा, जैसे हमेशा से वह साथ रहा था।

At Kevin’s House  

 Draxon तेज़ क़दमों से Kevin के घर पहुँचा, जैसे उसके दिल में कोई बोझ हो जिसे वह अब और छुपा नहीं सकता था।

   जैसे ही Kevin ने उसे देखा, उसने चिंता भरे स्वर में पूछा— "Draxon ! क्या हुआ मेरे दोस्त …. तुम इतने परेशान क्यों दिख रहे हो?"
   Draxon के चेहरे से साफ झलक रहा था कि कोई बात उसे परेशान कर रही है। 

  Kevin ने उसे सहारा देकर पास के सोफे पर बिठाया और चिंतित स्वर में कहा—
"Draxon, तुम्हारा यह हाल देखकर मेरा दिल घबरा रहा है। साफ-साफ बताओ, क्या हुआ है?"
  
 Draxon(धीरे से, गहरी सांस लेते हुए) - "Kevin, जो मैं अब बताने वाला हूँ, वह सिर्फ एक बात नहीं... यह मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा रहस्य है। पर मुझे वादा दो कि यह सिर्फ हमारे बीच ही रहेगा।"

  Kevin (तेज़ी से साँस लेते हुए): "Draxon, मेरे दोस्त! मैं वादा करता हूँ कि मैं किसी को नहीं बताऊँगा।" 
  
इसके बाद, Draxon ने Kevin को सब कुछ बता दिया— उसके साथ क्या हुआ था, Old Kaifon के आखिरी शब्द, ShadowRix तलवार का रहस्य, और यहाँ तक कि उस पर हुए हमले के बारे में भी। 

  Kevin (हक्के-बक्के स्वर में) - "Draxon... यह सब सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। यह कोई साधारण कहानी नहीं है, ये तो... इतिहास से जुड़ा कोई बड़ा रहस्य लगता है!"  

 Draxon (धीरे से, गहरी सांस लेते हुए) - "मैं जानता हूँ Kevin, यही वजह है कि मैंने सबसे पहले तुम्हारे दरवाज़े पर दस्तक दी।"

  Kevin((तेज़ी से साँस लेते हुए) -"मैं भी इस सच्चाई को जानने के लिए उत्सुक हूँ, और मैं तुम्हारी मदद करूँगा।" 
  
Draxon (परेशानी और बेचैनी में) - "Kevin, मैं समझ नहीं पा रहा... ये Old Kaifon कौन था? उसे ये सब कैसे पता था? और वो तलवार... ‘ ShadowRix ‘... ये नाम मुझे क्यों अंदर तक हिला देता है?"
"और वो लोग जिन्होंने मुझ पर हमला किया... क्या वे जानते हैं कि मैं कौन हूँ?"

DarkZael Move’s : The Pursuit Of Legacy

उसी वक्त जब Draxon Kevin के साथ अपनी चिंताओं को बाँट रहा था, दूर किसी गुप्त किले में DarkZael के पास उसके जासूस पहुँचे।
  जासूस (तेज़ी से साँस लेते हुए): "सरदार! Old Kaifon अब इस दुनिया में नहीं रहा। मरने से पहले वो एक नौजवान – Draxon – के साथ देखा गया। क्या मुमकिन है कि वही वारिस हो?"

DarkZael (आँखें सिकोड़ते हुए): "बिलकुल मुमकिन है... अगर वही असली वारिस है, तो वह मेरी राह का सबसे बड़ा कांटा बन सकता है। " 
 
जासूस (तेज़ी से साँस लेते हुए): हमने गलियों की धूल छानी, छतों तक पीछा किया… लेकिन वह लड़का किसी परछाईं की तरह हमारी आँखों से ओझल हो गया।

    यह सुनकर DarkZael मुस्कुराया और बोला—   
 "हमें उसे खोजने की ज़रूरत नहीं... ऐसे लोग जो विरासत के पीछे हों, खुद ही सुराग़ ढूंढ़ते-ढूंढ़ते हमारे जाल में फँस जाते हैं।"

  जासूस (तेज स्वर में): "हमने हर किताब, हर संदूक़, हर पत्थर के नीचे देखा... लेकिन वो नक्शा जैसे हवा में गायब हो गया हो.... और जो जानकारी हमें किताबों से मिली, वह पहले से ही हमें पता थी।"  

 DarkZael (धीरे मुस्कुराते हुए, आँखें आधी बंद करके):
"हम देर से पहुँचे... और Old Kaifon समझदार था। यक़ीनन उसने नक्शा हमारे आने से पहले ही किसी सुरक्षित जगह छिपा दिया होगा। 
अब जबकि वह नहीं है, उसकी सारी जानकारी उसी नक्शे में दफ्न है।"

जासूस (परेशान होकर):
"लेकिन सरदार! वो नक्शा अब मिलेगा कैसे? हम कहाँ से शुरू करें?"

DarkZael (कुर्सी से उठते हुए, गंभीर स्वर में):
"हमें खुद से कुछ नहीं खोजना... जो वारिस होता है, उसे अपनी विरासत खुद खींच लाती है। अगर वो Draxon असली वारिस है, तो वह ज़रूर Old Kaifon के घर लौटेगा... उस तलवार की तलाश में, जो उसकी किस्मत बदल सकती है।"

जासूस (झुककर, आदेश की प्रतीक्षा में):
"तो हुक्म दें, सरदार! हमें क्या करना होगा?"

 DarkZael ( रहस्य से भरी मुस्कुराहट के साथ) :-
"Old Kaifon का घर अब जाल बनेगा। भेष बदलो, आँखें गाड़ दो, और जैसे ही वह लड़का दिखे... उसके हर क़दम की खबर मुझे चाहिए।"

Journey of Draxon and Kevin 

 जब DarkZael अपनी योजनाएँ बना रहा था, Draxon और Kevin ने Old Kaifon के घर जाने का फैसला किया। 
  लेकिन एक बड़ी समस्या थी—Old Kaifon का घर कहाँ था, यह किसी को भी नहीं पता था। और अब यह खोज उनके लिए एक चुनौती बन चुकी थी।

 Kevin(घबराते हुए, हड़बड़ी में): 
"Draxon! अब हम क्या करेंगे? हमें यह तक भी नहीं पता कि Old Kaifon का घर कहाँ है! अगर हम गलत दिशा में चले गए तो...?"

   तभी अचानक Draxon के दिमाग में एक हल्का सा ख्याल आया। उसे याद आया कि Old Kaifon के हाथ पर कुछ लिखा हुआ था, जो उस समय उसने गौर नहीं किया था। अब, यह सुराग उसकी आँखों के सामने था।

Draxon (आँखों में एक अजीब- सी चमक के साथ, धीरे से): 
"Kevin, उस दिन, जब मैं Old Kaifon से मिला था, मैंने उनके हाथ पर एक अजीब -सा पता देखा था—
 
'मेरा घर....शहर के बीच में.... एक पुरानी लकड़ी की दुकान के पास। “

मुझे लगता है कि वही उनका घर हो सकता है।"

  Kevin(जोश से, जैसे किसी नई उम्मीद का मिलना): 
"तुम सही कह रहे हो, Draxon! इस शहर में सिर्फ एक ही लकड़ी की दुकान है, और वही हमें सही दिशा दिखा सकती है। हमें बस वहाँ जाना होगा!"

लेकिन उन्हें यह अंदाज़ा भी नहीं था कि Old Kaifon का घर अब अकेला नहीं रहा—DarkZael के जासूस पहले ही परछाइयों की तरह वहाँ निगाहें गड़ा चुके थे।

Draxon और Kevin ने तय किया कि वे रात के अंधेरे में छिपकर वहाँ पहुँचेंगे, जब हर गली खामोश हो और निगाहें नींद में डूबी हों।
   रात धीरे-धीरे अपने काले आँचल से शहर को ढकने लगी। चारों ओर सन्नाटा था, और सिर्फ़ चाँद की हल्की सफ़ेद रौशनी गली के पत्थरों पर पड़ रही थी।

  Draxon और Kevin दबे पाँव उस वीरान गली से गुज़रे, जहाँ हर कदम की आहट भी कानों में चुभ रही थी। Old Kaifon के घर पहुँचते ही उन्होंने चारों ओर नज़र दौड़ाई और बिना आवाज़ किए दरवाज़ा धकेल कर अंदर घुस गए। 

 वे उस धूल से ढके कमरे में पहुँचे, जिसकी दीवारों पर वक़्त की दरारें थी। कोने में एक भारी लकड़ी की अलमारी खड़ी थी—उसके भीतर पुरानी किताबें और मटमैले काग़ज़ झाँक रहे थे, जैसे कोई भुला हुआ राज़।

  कमरा अंधेरे की चादर में डूबा था। एक साँस भी तेज़ लगे तो लगता जैसे सन्नाटा टूट जाएगा। लेकिन Kevin अपने साथ एक मशाल लाया था। 
लेकिन जैसे ही मशाल की रोशनी कमरे में फैली, Draxon और Kevin की आँखें फटी की फटी रह गईं—
वो दृश्य इतना चौंकाने वाला था कि कुछ पल के लिए दोनों को अपनी साँसों की आवाज़ भी सुनाई देने लगी।


:- क्या वो चीज़ Draxon को उसके सवालों के जवाब दे पाएगी या और गहरे रहस्य में धकेल देगी?
क्या Kevin और Draxon रहस्य से बाहर निकल पाएंगे?

या फिर DarkZael की छाया पहले ही उनके पीछे आ चुकी है?

 जानने के लिए पढ़ें.…

 Chapter 3….  
 To be Continued.…