Ek Musafir Ek Hasina - 64 in Hindi Thriller by Swati Grover books and stories PDF | एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 64

Featured Books
Categories
Share

एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 64

64

शादी

 

सुबह के दस  बजे  हैं,  अश्विन  किचन  टेबल पर के पास खड़ा  कॉफी  बनाते हुए  हॉल  में  लगे  टीवी  को लगातार  देखता जा रहा है, जिसमें  एक न्यूज़ एंकर  एक न्यूज़ के बारे में  बता रही है,  “मशहूर  बिज़नेस  रोनित साहनी  की कार एक्सीडेंट  में मौत  हो गई, पिछले  दिनों  उनके गोवा से जाते जहाज़ में  भारी  मात्रा  में  ड्रग्स  बरामद  हुए थे और इसी  के चलते  उन्हें  हिरासत  में  लिया  गया था और  बाद  में उन्हें  जमानत मिल गई थी I बताया  जा रहा है कि   वह  कल  रात  क्लब पैराडाइस में  अपने  खास  दोस्तों  के साथ नए  साल का जश्न  बना रहें थे और फिर वहाँ से  लौटते  वक्त  उनकी गाड़ी  का एक्सीडेंट  हुआ और  वहीं उनकी  मौत  हो गई, पुलिस   की रिपोर्ट  के मुताबिक  उन्होंने काफ़ी  मात्रा  में  शराब  पी रखी  थी जिसकी  वजह से उनकी गाड़ी  का बैलेंस  खराब  हुआ और वह फ्लाईओवर  पर बनी  रेलिंग से जा टकराई, कहाँ  जा रहा उनके जाने के बाद उनका जूतों  का कारोबार  उनके बेटे.....” अब अश्विन ने  दरवाजे  की घण्टी  सुनते  ही टीवी  बंद करके दरवाजा खोला  तो सामने  अनुज और कमिश्नर  पी.सी. गुप्ता  खड़े  हैंI  उसने उन्हें  आदर  के साथ अंदर  बिठाया  और फिर दो कप   कॉफी  लेकर  आ गयाI  गुप्ता  ने कॉफी  का एक घूँट  भरते  हुए  कहा,

 

 

“मैंने उस दानिश  का बयान  सुना और मुझे यकीन  नहीं हुआ कि  वह लड़की  ऐसा  कर सकती हैI अब तो मुझे भी लगता है कि  उसके सम्राट  के साथ  ज़रूर  कोई न कोई तालुकात  होंगे,  क्यों अश्विन?”

 

“सर मुझे कैसे पता होगा?” उसने अनुज  को आँखों  ही आँखों  में  चुप रहने का ईशारा  कियाI

 

“हम्म !!!  यह भी है पर मुझे ख़ुशी  ही कि  तुम बेगुनाह  निकले, वैसे मुझे पता था कि  तुम ऐसा  कोई काम नहीं कर सकते, मगर मैं  मजबूर  था I” उन्होंने सफाई देते हुए कप टेबल पर रख  दियाI

 

“सर अब अश्विन का सस्पेंशन और......” अब अनुज  के बोलने  से पहले ही कमिश्नर  ने उसे रोक दियाI

 

“देखो!!! एनक्विरी खत्म होने में टाइम तो लगेगा और अगर   यह बात हमारे  दुश्मनो  को पता लग गई  तो वह  फिर अश्विन  के साथ कोई खेल, खेल सकते हैं, इसलिए अश्विन  के सस्पेंड  रहने  में  ही उसकी भलाई है और रही बात सम्राट के केस की तो अश्विन  तुम अनऑफिशियली  इस केस पर काम करो और अरविन्द को अपना  काम करने दो, अगर  तुम सम्राट  और देश  का सोना  पकड़ने  में  कामयाब  हुए तो सरकार तुम्हें डबलप्रमोशन  देगीI” गुप्ता की बात सुनकर  अश्विन  ने अनुज को देखा और फिर उसने हाँ  में  सिर  हिलाते हुए  कहा,  “मेरे लिए यही बहुत  है  कि  सर कि आपने मुझे सम्राट  से दूर  रहने के लिए नहीं कहा  और मैं  भी आपकी  बात से सहमत  हूँ  क्योंकि मुझे भी  लगता है कि  माया  सिंघल  इन  सबसे बाहर  निकलने का कोई न कोई रास्ता  ढूंढ  लेगी और मैं  फिर उसका टारगेट बन सकता हूँI” अश्विन  की बात  सुनकर  अनुज और गुप्ता  दोनों मुस्कुरा  दिए और फिर कुछ  देर की बातचीत  के बाद, गुप्ता तो वहाँ  से चला गया और अनुज ने अश्विन के रिलैक्स  चेहरे  की तरफ देखकर  पूछा,

 

“किशन  का क्या हुआ ?”

 

“वीरगति  को प्राप्त  हो गया I”

 

“और रोनित  साहनी ? “

 

जै”से मरना  चाहिए था  वैसे मरा I” अश्विन  के चेहरे  पर मुस्कान  हैI अब अनुज  ने उसे घूरकर  देखा तो उसने बताया कि  कल उसने ही सान्या  से रोनित की लोकेशन  पता करवाई  थी और फिर वह  पैराडाइस  क्लब के बाहर  खड़ी  उसकी गाड़ी के पास गया और उसने बड़ी  सावधानी से गाड़ी  के पहिए  के नटबोल्ट  ढीले कर दिए  और अब एक्सीडेंट  में  जिस  तरह  उसके शराब पीने  की बात सामने आयी और गाड़ी  के परखचे  उड़े  उससे कभी कोई साबित नहीं कर सकता  कि  उसे जानबूझकर  मौत की नींद  सुलाया  गया है I अब अश्विन  ने अनुज  की तरफ देखकर  कहा,  “क्यों कुछ  गलत  किया? “ “नहीं, बिलकुल  सही किया और वैसे  भी वह साहनी  धरती  पर बोझ  थाI “ “कल उसकी किस्मत  में  मरना ही था तभी तो कल वह  अपने  ड्राइवर  को भी साथ  नहीं लाया था,  अब किशन  की आत्मा  को शान्ति  मिल रही होगीI” अश्विन  के चेहरे  पर सकूँ  साफ़ झलक  रहा हैI

 

“किशन  ने क्या बताया ?” अनुज  का सवाल है?

 

“यही कि  सम्राट  का  तीसरा  खास  आदमी  उसके साथ पंचमढ़ी  में  हैI

 

“क्या!!!! इसका मतलब शनाया  नहीं है?” अश्विन  ने ना  में  सिर  हिला दियाI अब दरवाजे  पर फिर घंटी  बजी तो अश्विन  ने यश, सान्या, करण  और विवेक  का उसके घर में  स्वागत  किया और सब अब एक प्लान  बनाने  में  लग गए,

 

“यह बात पक्की  हो चुकी  है कि   पंचमढ़ी  के उस सनशाइन रिसोर्ट  में  वो किलर, सम्राट  और उसका ख़ास  आदमी  मौजद  है और हम लोगों के प्राइम  सस्पेक्ट  है, राजीव, देवेन, नंदिश और समर और हमें  देवेन के किलर  होने का पूरा  यकीन  है और राजीव  के सम्राट  होने काI  अब  मैं  चाहता हूँ  कि सम्राट  बचना  नहीं चाहिए  और कोई निर्दोष  मारा नहीं जाना  चाहिए, सान्या  अब तुम बोलोI” अश्विन ने उसकी ओर देखाI

 

“यस  सर, अब सान्या  ने कहना शुरू किया,  “हम दो कपल  के साथ वहाँ  जायेंगे  जिनकी कुछ दिनों  में  शादी  होने वाली है और फिर थर्ड  पर्सन  के आते ही शादी  टूट  जाएँगी और किलर उस लड़की  के पीछे  पड़  जायेंगा  जिसने यह शादी  तोड़ी  होगी  और हम उसे रंगे-हाथों  पकड़  लेंगेI “ अनुज ने अब एक गहरी  साँस  लेते हुए कहा, “और सम्राट  का क्या?”  मुझे बस यह कन्फर्म  करना है यही सम्राट  है उसके बाद तो वहीं  होगा  जो मैं  चाहता  हूँI” “  पर अश्विन  तेरे वहाँ  जाने  से वो सतर्क  भी हो सकता हैI “ “यार अनुज हममें  से कोई नहीं जानता  कि  सम्राट  कैसा  दिखता  है तभी तो  वह  रिलेक्स  है और  उसे भी पता चला चुका होगा कि हमें  पता है  कि  वह पंचमढ़ी  में  है, समझा तो फिर हम  भी रिलैक्स  करने वहाँ  पहुँच  जाते हैंI” “ पर सर कपल  कौन होंगें?”  यश का सवाल हैI “ लड़का  तो मैं होगा, मुझे अब एक लड़की  चाहिए जो मुझसे लव  मैरिज  तोड़ेगी और किसी  और के प्यार  में पड़ेगीI” “सर मैं तैयार हूँI” यह सुनकर   सबने सान्या  को देखा तो अनुज ने गंभीरता  से उससे पूछा,  “यह काफी रिस्की  हो सकता है, किलर  तुम्हें  ही मारने  आएगाI “ सर मैं हैंडल कर लूँगी I”  सान्या  ने विश्वास  के साथ कहा तो सभी मुस्कुरा  दिए I  “ठीक है, विवेक तुम सान्या के नए  बॉयफ्रेंड बनोगे, हम वहाँ  जायेंगे  और ऐसा  दिखाऐंगे  कि  नौ  दिन बाद हमारी  शादी  है और वहाँ   पहुँचने  के दो दिन बाद, तुम मुझे सबके सामने  शादी के लिए मना  करोगीI”  “ओके  अश्विन” सर सान्या  ने सिर  हिलायाI  “अब अनुज  तू  कल  गोलमार्केट  के स्टेडियम  में  कोमल  को लेकर  आ जाइयो क्योंकि तू भी मेरी  होने वाली शादी  में  शामिल  हैI”  “अगर  कोमल को  पता चल गया कि मैं  उसे एक  मिशन का पार्ट  बनाकर  ले जा रहा हूँ तो कल के कल ही मुझे डाइवोर्स  दे देंगीI”  “वो तेरी प्रॉब्लम है, तू देख I”   अश्विन  ने बेफिक्री  से कहाI

 

 

सुबह स्टेडियम में खड़े चॉपर में चढ़ने से पहले अश्विन  ने सान्या  को समझा दिया कि कोमल  भी पुलिस  वाले की बीवी है इसलिए  बहुत सावधानी से उसके  साथ डील करना, क्योंकि  मैं  इस दफा  कोई रिस्क नहीं ले सकताI  अब कोमल  और अनुज के  आते ही चारों को चॉपर  पंचमढ़ी  ले  जाने लगा I   अश्विन  ने तो आँखें  बंदकर सोने का नाटक  किया तो  वहीं सान्या  बड़ी  सावधानी से कोमल के सवालों  के जवाब  देती जा रही हैI  

 

कुछ ही देर में  जब वह  रिसोर्ट  के बाहर  पहुँचे  तो देखा कि  वह  फूलों  से  सजा  हुआ है और चारों  तरफ  रंग-बिरंगी  बल्ब से रिसोर्ट  जगमगा  रहा हैI   कोमल ने खुश होते हुए कहा,  “अश्विन  ये डेकोरेशन तुमने करवाई है? ”  “ नहीं कोमल  मैं  तो गरीब आदमी हूँ और मेरी तो बा नौकरी भी नहीं हैI”   अब वे लोग हैरानी से रिसोर्ट को देखते हुए रिसेप्शन  पर पहुँचे  तो अश्विन ने  वहाँ बैठे सोनू से पूछा,  “आपके रिसोर्ट  में  किसी की शादी  है?” “जी सर, वो देखिए  उन्होंने ही यह रिसोर्ट  बुक  किया हैI”   अब  उन चारों  ने पीछे  मुड़कर  देखा तो उस शख्स को देखकर अश्विन, अनुज  और सान्या  के पैरों  तले  ज़मीन  खिसक  गई, उन्हें  अपनी  आँखों  पर विश्वास नहीं हुआ कि  जिसे वे देख  रहें हैं सचमुच  उसी की  शादी  हैI