"हम टूटे तो दुनिया ने तमाशा देखा,
किसी ने दर्द, किसी ने बस चेहरा देखा।
जिस दिल में कभी हज़ार उम्मीदें थीं,
वहाँ ख़ामोशी ने अपना डेरा देखा।
रातों ने हमसे नींदें छीन लीं,
यादों ने आँखों की नमी छीन ली।
मगर सुबह ने जब दस्तक दी,
ज़िंदगी ने फिर एक वजह दे दी।
हमने अपने आँसू पोंछना सीख लिया,
ग़म के साथ भी चलना सीख लिया।
अब चोट लगती है तो रुकते नहीं,
हर मुश्किल पर अपना हौसला खोते नहीं।
टूटना भी कभी-कभी ज़रूरी होता है,
ख़ुद को जानना भी ज़रूरी होता है।
हम राख से उठने का हुनर रखते हैं,
हम गिरकर भी सँभलने का जिगर रखते हैं।
- Dharmendra Kumar

Hindi Thought by Dharmendra Kumar : 112040874

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now