वक़्त, ठहर जा ज़रा
मन करता है, वक़्त को थाम लें,
यूँ ही इस पल को अपने नाम कर लें।
न गुज़रे ये पल, न बीते ये घड़ी,
वक़्त, ठहर जा ज़रा,
ज़िंदगी की इस ख़ूबसूरती को जीना है अभी।
जिस तरह गुज़रकर अतीत से,
हम वर्तमान में आ जाते हैं,
काश! कुछ पल ऐसे भी हों,
जहाँ हम वक़्त को थाम पाते।