[श्री राम Version - 1]
श्री राम है वंदन तुमको,
दशरथ जी के नंदन तुमको।
हृदय में राम के आने के भाव ऐसे जगे,
खुशी के आँसू झर-झर बहे।
जैसे सुदामा को कृष्ण मिल गए,
ऐसा ही संबंध भक्त और भगवान का हर युग में है।
श्री राम है वंदन तुमको,
दशरथ जी के नंदन तुमको॥
वर्षों बाद आशाओं के दीपक फिर जल उठे हैं,
इस बार आशाएं ऐसी जागी कि पूरा भारत ही अयोध्या बन गया है।
जैसे शरीर को प्राण मिल गया है॥
संगठन की शक्ति अब दिखाएंगे,
घर-घर भगवा लहराएंगे॥
भारत ऐसा पावन धाम हो,
जिसके नायक श्री राम हों।
श्री राम है वंदन तुमको,
दशरथ जी के नंदन तुमको॥
अनुपम छवि देखी राम की,
मन मुग्ध है सब नर-नारी।
सतयुग के नारायण हो या,
त्रेतायुग के राम हो,
द्वापरयुग के कृष्ण हो,
या कलयुग के कल्कि भगवान हो।
दयाकर अपने चरणों की ऐसी कृपा हमारे नाम हों,
श्री राम है वंदन तुमको,
दशरथ जी के नंदन तुमको॥
Written by: Sneha Gupta