तेरा पहेली बार मिलना,
फिर मेरी सांसो का थम जाना ,
मुझे अभी भी याद है.....
तेरा मुझसे रूठना,
फिर मेरा तुझको मनाना,
मुझे अभी भी याद है.....
तेरे चेहरे पे दर्द देखना,
फिर उस दर्द मे मेरा खो जाना,
मुझे अभी भी याद है.....
तेरा मुज पर गुस्सा होना,
फिर वही बात पर दोनों का हसना,
मुझे अभी भी याद है.....
तेरा मेरे पास आना,
फिर वो प्यार भरी बाते करना,
मुझे अभी भी याद है.....
वो एक बार मेरा रूठ जाना,
ओर तेरा फिर वापस ना आना,
मुझे अभी भी याद है....