कभी मेरी छोटी-सी चोट पर भी उसकी जान निकल जाती थी,
मेरी आँखों में आँसू देखकर उसकी दुनिया थम जाती थी।
आज आलम ये है कि मेरे जिस्म से खून बहता है,
और उसे देखकर भी उसके दिल पर कोई असर नहीं होता है।
कभी मेरी हर तकलीफ़ की वजह पूछा करता था वो,
आज मेरी तकलीफ़ देखकर भी अनजान बन जाता है वो।
वक़्त ने बस इतना सा फ़र्क़ ला दिया हमारे दरमियाँ,
कल जिसे मेरी हर चीज़ की फ़िक्र थी,
आज उसे मेरी साँसों की भी परवाह नहीं।"