लोग क्या कहेंगे?
मन में कितनी बातें हैं,
पर होंठों पर ताला है,
कहना तो बहुत कुछ चाहा,
पर डर ने रोक डाला है।
कभी अपने मन से हँसना चाहा,
कभी खुलकर कुछ कहना था,
कभी अपनी पसंद चुननी थी,
कभी अपने जैसा रहना था।
पर हर बार एक सवाल उठा,
और हर ख्वाहिश थम जाती है,
दुनिया की नज़रों के डर से,
अपनी ही आवाज़ दब जाती है।
किस रंग में खुद को ढालूँ मैं,
किस राह पर कदम बढ़ाऊँ,
क्या पहूनूँ और क्या कह दूँ,
किस बात पर मुस्कुराऊँ?
अजीब सी ये दुनिया है,
हर बात का हिसाब रखती है,
हम क्या करते हैं, कैसे जीते हैं,
हर बात पर नजर रखती है