Hindi Quote in Blog by Manpreet

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक बार मेरी सासु माँ ने कहा कि पैरों को हाथ लगाने से अगला इंसान आगे से आशीर्वाद देता है, अपना क्या जाता है, लगा देने चाहिए। उनकी बात सही भी है और नहीं भी। कहीं न कहीं हमारे माता-पिता भी यही सिखाते हैं, मायके में भी और ससुराल में भी।

लेकिन यहाँ मेरा मानना बस इतना है कि पैरों को हाथ लगाना सम्मान या इज्जत का प्रतीक नहीं है।

मेरी आदत है, जब भी मैं किसी को बुलाती हूँ, सत श्री अकाल, नमस्ते या कुछ भी, पूरे अच्छे से हाथ जोड़कर। वो चीज मुझे बहुत-बहुत खुशी देती है।

जो मेरे बहुत करीबी होते हैं, उनको मैं कसकर गले लगाती हूँ और जो बड़े होते हैं या जिन्हें सम्मान देना होता है, जिन्हें हम गले नहीं लगा सकते, उनसे उस तरह नहीं मिल सकते, उनके लिए हाथ जोड़कर, हर एक को हाथ जोड़कर अच्छे से मिलती हूँ।

ऐसा नहीं है कि दूर से सिर्फ सिर हिलाकर सत श्री अकाल बोल देती हूँ। हाथ जोड़कर सत श्री अकाल बोलना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

और अगर मैं इसमें दूसरे के नजरिए से सोचूँ कि अगले इंसान को मेरी यह बात पसंद नहीं आ रही, तो इसमें मेरी कोई गलती नहीं है।

मैं खुद पर लगाकर देखूँ यह बात, अगर कोई मुझे हाथ जोड़कर बुला रहा है, मेरे पैरों को हाथ नहीं लगा रहा, तो वह कुछ गलत तो नहीं कर रहा। मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूँ पैरों को हाथ न लगाकर।

गलत तो वह होगा ना, जहाँ हम कुछ गलत कर रहे हैं, वहाँ बद्दुआ मिलेगी। अगर मुझे किसी की तरफ से आशीर्वाद नहीं मिल रहा, तो यह तो कोई प्रॉब्लम नहीं है।

अब हो सकता है जैसे मुझे किसी का हाथ जोड़कर सत श्री अकाल करना अच्छा लगता है, किसी को मुझे कैसे भी बुला दे, मुझे कोई चक्कर नहीं।

इज्जत के ऐसे मापदंड नहीं होते। इज्जत तो दिलों में होती है। और जैसे मुझे लगता है कि हम चाहें, जिस तरह चाहें, किसी का सम्मान कर सकते हैं। कोई इसके लिए नियम-कायदे नहीं बने हुए कि हमें किसी के पैरों को हाथ ही लगाना है, जब हम बहू बन गए हैं।

क्या विचार हैं आपके? बताइए दोस्तों... 😊😊

Hindi Blog by Manpreet : 112040811

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now