Hindi Quote in Shayri by Beni Kumar Singh

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अमावस की रात की फ़िक्र कौन करता है
अस्त होता सूरज चांद की रौशनी छीन लेता है
आप तो आरती का दिया हो मंदिर में सनम
कृष्णपक्ष भी जैसे शुक्लपक्ष सा चमकता है।

मैं मुरीद हूँ आपका, पावन यह मन होता गया
एक रात पूर्णिमा सी हो मेरी भी ज़िंदगी की
यह दिल आपसे रौशनी की उम्मीद करता है
कृष्णपक्ष भी जैसे शुक्लपक्ष सा चमकता है।

अंधेरो की सफर में कहीं खो गया हूँ मै
बुझते दीपक की लौ फिर से जगाओ ना
आपकी चौखट पर आकर मुकम्मल हुआ है
कृष्णपक्ष भी जैसे शुक्लपक्ष सा चमकता है।

अब तिमिर का कोई पहरा रहा नहीं है
ज़ख्म कोई भी अब गहरा नहीं है
तेरे नूर से ही अब यह मुमकिन हुआ है
कृष्णपक्ष भी जैसे शुक्लपक्ष सा चमकता है।

✍️बेनी सागर

Hindi Shayri by Beni Kumar Singh : 112040744

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now