यह सर्द रात और तन्हाई,
फिर तेरी याद देखो आई।
कहाँ हो कि अब आ भी जाओ,
कबसे बाहें अपनी हैं फैलाई।
आ जाओ कि वक़्त ढल रहा है,
रात से भोर अब हो रहा है।
कितनी दफ़ा संदेश भिजवाई,
कहाँ हो कि अब आ भी जाओ,
कबसे बाहें अपनी हैं फैलाई।
छू लो मुझे एक बार ऐसे,
तृप्त हो जाए मन-मंदिर जैसे।
सूखी ज़मीं पर प्रेम रस बरसाई,
कहाँ हो कि अब आ भी जाओ,
कबसे बाहें अपनी हैं फैलाई।
अंग-अंग भर दो मेरे अब,
रोम-रोम भी भीग जाए।
क़र्ज़दार मेरा इश्क़ सौदाई,
कहाँ हो कि अब आ भी जाओ,
कबसे बाहें अपनी हैं फैलाई।
✍️बेनी सागर