सबके हिस्से में अपना-अपना मकान आया,
जब भी ज़िक्र मेरा हुआ, मेरे हिस्से काम आया।
जाने कौन सी हमने भी ज़िद ठान रखी है,
जब भी मोहब्बत को पुकारा, नाकाम आया।
रोशनी की तलब में हम चिराग़ जलाते रहे,
मगर जब भी सहर हुई, धुएँ का अंजाम आया।
ज़िंदगी की भरी महफ़िल से कुछ न माँगा कभी,
जब भी बंटी गम जहाँ में, मेरा ही नाम आया।
जिन्हें सींचा था हमने लहू देकर रात-दिन,
उन गुलों की जगह भी काँटों का पैग़ाम आया।
उम्र भर की वफ़ाओं का कोई सिला न मिला,
बस एक तन्हाई का तोहफ़ा मेरे ईनाम आया।
✍️बेनी सागर