Hindi Quote in Questions by Sanat Dwivedi

Questions quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

स्वरचित कविता सवाल पूछते हैं लेखक सनत द्विवेदी दिनांक 11 अक्टूबर 2026

क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं
क्यों लौट के आया ना वापस
मेरे लाल पूछते हैं
1
नाजो से तुमको पाला था
पढ़ने विद्यालय भेजआ था
सोचा था नाम कमाओगे

हमको तीरथ करवाओ
के
जिसने तुमको हमसे छीना
वो दाल पूछते हैं
क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं
2
हम कैसे भूलेंगे
वो दिन जिस दिन तुम बहु घर लाए थे
दूध हो नहाओ फूलों फलों आशीश ये हमसे पाए थे
एक पल भी तुमको ना आया
हमारा ख्याल पूछते हैं
क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं

3
ये सास बहू का झगड़ा तो देखो हर घर में होता है
शादी के बाद मां का दर्जा
बीवी से छोटा होता है
क्यों बदल गई बेटे तेरी
ये चाल पूछते हैं
क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं


4
इतनी सी बात पर रूठ के बचपन का घर आंगन
छोड़ गए
थोड़ा प्यार मिला क्या बीबी का
मां बाप से नाटा तोड़ गए
सच बोलो क्या लगते थे जी का जंजाल
पूछते हैं
क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं

5
अवधि है वक़्त संभल जाओ
तुम लौट के वापस घर
आओ
फिर देर कहीं ना हो जाए कुछ पल टो साथ निभा जाओ

कप कपा ते इन होठों से हम तेरा हाल
पूछते हैं
क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं
6
बिस्तर पर हम बीमार पड़े
दिल फिर भी तुझको रोता है
इक बात बता मेरे बेटे
तू कैसे चैन से सोता है

क्या हमसे भी प्यारी है तेरी
ससुराल पूछते हैं
क्या भूल हुई हम दोनों से
ये सवाल पूछते हैं
क्यों लौट के आया ना वापस
मेरे लाल पूछते हैं

Hindi Questions by Sanat Dwivedi : 112040550

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now