अगर तुम्हारा काम निकल गया हो,
तो ये दरवाज़ा बंद करती जाना...
बस एक बात याद रखना,
तुझसे पहले भी इस दिल में कोई नहीं था,
और तेरे बाद भी कोई नहीं आएगा।
तू पहली भी थी, तू आख़िरी भी रहेगी,
भले ही ज़िंदगी में साथ न हो,
मगर इस दिल में तेरी जगह हमेशा रहेगी।
अब लौटकर आने की ज़िद भी मत करना,
क्योंकि एक बार जो दरवाज़ा बंद हो गया,
वहाँ फिर किसी के लिए जगह नहीं होगी...