वो लड़का अब ख्वाब नहीं पनपाता
वो लड़का अब आस नहीं रख पाता
वो लड़का अब आंख नहीं मिला पाता
वो लड़का अपनी बात नहीं रख पाता
ऐसा तो कुछ गलत किया नहीं उसने
की अब दुनिया की इस कविता में अपने अल्फ़ाज़ नहीं रख पाता
और ऐसा भी नहीं है कि कोशिश नहीं की उसने
वो तो कहा करता था कविताएं बहुत सी, पर दबा दिया गया...
और अब अपने ही गीत का मुखड़ा नहीं समझ पाता
वो लड़का कान से कान तक की मुस्कान नहीं हंस पाता
दो पल सुकून के जीने में भी न जाने क्यों डर जाता
वो लड़का जीने से पहले ही मर जाता, है
वो लड़का अब ख्वाब नहीं पनपाता