हौसला-ए-ज़िंदगी
ज़िंदगी के इम्तिहाँ में हार जाएँ,
फ़िक्र में यूँ ही घिर जाएँ,
ये तो नहीं थे हम।
ज़िंदगी की मुश्किलों से घबराकर,
अपने ही ख़ौफ़ से हार जाएँ,
ये तो नहीं थे हम।
ख़ुद को ही भुला बैठें,
अपनी पहचान खो जाएँ,
ये तो नहीं थे हम।
हम तो गिरकर फिर सँभलना चाहते थे,
हर मुश्किल से निकलना चाहते थे।
अपने ख़ौफ़ पर फ़तह पाना चाहते थे,
अपने हौसलों को आज़माना चाहते थे,
डर से जीतकर, ख़ुद को जिताना चाहते थे।
यही तो ख़्वाहिश थी हमारी,
जिसे चाहकर भी हम
हक़ीक़त में बदल न पाए।