लिखते लिखते थक जाता हु
क्या रुक जाऊं मैं
कदम कदम चलते
थम जाता हु
क्या रुक जाऊ में
सफर की शुरुआत ही बड़ी अजीब है
क्या रुक जाऊ मैं
अंत तो बहुत दूर है शायद
क्या रुक जाऊं मैं
न कोई साथ है न कोई कोई छाव है राह पर
क्या रुक जाऊ मैं
नीचे से दूर नजर आता है शिखर
क्या रुक जाऊं मैं
उजाले की कोई आस नहीं
क्या अंधेरों में खो जाऊ मैं
क्या रुक जाऊ मैं
सब कुछ धुंध में लिपटा हुआ
नहीं कोई धूप का असर
क्या रुक जाऊ मैं
हजारों बार समेट लिया ख़ुदको
अब बिखर जाऊ मैं
क्या रुक जाऊ मैं
कोई तो कहे कि
आखरी लड़ाई है तेरी अब
शायद निखर जाऊं मैं