Hindi Quote in Thought by Mayur Chaudhary

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आयु के इस पड़ाव पर आकर मैंने मानवीय संबंधों से प्रसन्नता की आस रखना छोड़ दिया है। मेरी क्षुद्र समझ और अनुभवों ने मुझे यह सिखा दिया है कि किसी भी मनुष्य से अपेक्षा रखना और इंसानों को अपने जीवन में सर्वोपरि मान लेना सबसे बड़ी भूल है। सत्य तो यह है कि अपना संपूर्ण समय, भावनाएँ और ऊर्जा इन रिश्तों की भेंट चढ़ाने के उपरांत आज परिणाम मात्र यह है कि मैं इन खोखले बंधनों से पूर्णतः क्लांत हो चुका हूँ।
यहाँ लोग स्वार्थ की पूर्ति के लिए मूक पशुओं तक को नहीं बख्शते, तो फिर तुम्हारी क्या गिनती है।यहाँ तो तुम्हारी भावनाओं को ही निर्ममता से रौंद दिया जाता है। आज स्वार्थपरता ही मानवीय रिश्तों की अंतिम पराकाष्ठा बन चुकी है। आज हर कोई अपने हितों को साधने के लिए दूसरों का सहारा लेता है और स्वार्थ सिद्ध होते ही अपनी दुनिया में लौट जाता है, यह एक पल भी सोचे बिना कि वह पीछे किसी के सहारे को किस कदर तोड़ आया है...!!

Hindi Thought by Mayur Chaudhary : 112040192

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now