कभी अपनी लिखी हुई डायरी के पन्नों को देखा है
जाने अनजाने में डायरी हमारे जीवन का कितना प्यारा सा बन जाती है हमारे कितने सारे राज अपने अंदर समेट लेती है ।
बिल्कुल किसी सच्चे दोस्त की तरह अगर सच कहूं तो मुझे नहीं लगता आज के जमाने में दोस्त भी इतने समझदार हो सकते हैं कि आपकी बात बिना किसी राय के सुने आज के समय में लोगों को किसी को समझने से ज्यादा समझाने का शौक होता है और अगर फिर भी आपके पास ऐसा कोई है जो बस आपको समझना चाहता है तो आप बहुत किस्मत वाले हैं।
भले ही वह रिश्ता कैसा भी हो मां बाप दोस्त भाई बहन
इससे कोई अंतर नहीं पड़ता लेकिन एक ऐसा इंसान होना जरूर चाहिए सब की जिंदगी में जिसके साथ आप अपने दिल का हर बोझ हल्का कर सके और मुझे लगता है की डायरी यही काम करती है भले ही वह निर्जीव है
लेकिन एक डायरी के साथ आप अपने दिल का बोझ हल्का कर सकते हैं