एक चाय जरूरी है।
महफिल में मशवरा और एक राय जरूरी है, तन्हाई का साथी... बस एक चाय जरूरी है। सियासत के चर्चे हों या टूटे हुए रिश्ते, दिलों को जोड़ने को, ये मिठास जरूरी है। राह भटकते मुसाफिर को रास्ता दिखाना हो, या जिंदगी की थकन में कदम आगे बढ़ाना हो, केतली से गिरती वो एक गर्म धार जरूरी है। सफर में कोई हमसफर हो या ना हो,जीने की वजह में, एक चाय जरूरी है। - अंकित नामदेव