"...शायद..."
सोच रहा हु खुद को मिटा दू
क्यों?
पता नहीं।
क्या मिटने से दुनिया भी खामोश हो जाएंगी,
नहीं।
गोल वृत घूमते हुए
किसी को छूने की कोशिश करता रहा
मैं नहीं पहुंच पाया वहां,जहां कुछ भी नहीं था।
क्या न पहुंच पाने
या पहुंच पाने से आदमी खुद को साबित करता है
कर पाता होगा
पर लेकिन के बाद क्या आता होगा
ये मिटने के बाद भी पता नहीं चलेगा शायद
शायद क्यों लिखता हु मैं
शायद के बाद एक संभावना जन्म लेती हैं
तो क्या मैं फिर से गर्भ धारण करने की सोच रहा हु
तो फिर मिटना क्यों
और किस लिए?
मैं नहीं मिटुंगा
जबतक शायद खत्म न हो
नहीं मिटुंगा।