Hindi Quote in Thought by Vishakha Pareek

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"उस रात का सन्नाटा"
...........................

एक रोज़... एक फ़ोन आया,
मेरी दुनिया बिखर गई
मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ,
मेरी खामोशी निखर गई...
​दिल दहला, हाथ काँपे,
पैरो से कंपकपी बंध गई !
एक रोज़... एक फ़ोन आया,
और मेरी दुनिया बिखर गई।

​वह दिन आज भी याद है मुझे,
जिस रोज़ यह बात हुई...
रात के कोई दो बजे थे,
जब उस ख़बर से मुलाक़ात हुई!

​समेटना मुझे ख़ुद को आसान ना लगा,
मगर फिर भी... ख़ुद को सहारा देना मैंने शुरू किया।
सहारा देते-देते... वह रात गुज़र गई,
तब फिर मेरी मुलाक़ात,
एक ठंडे शरीर से हुई!

​वह शरीर...
जो कल तक एक खिला पेड़ हुआ करता था,
आज वह पतझड़ के सूखे पत्ते की तरह बिखरा पड़ा था।
यह देख पाना... मेरे लिए कोई आसान ना था!
फिर भी मैंने देखा...
कि वह सूखा पत्ता कितना बिखरा था!
​उसके चेहरे की लालिमा, अचानक से चली गई थी,
जो खिला था कल तक...
आज उस पर ख़ामोशी बिखर गई थी।

​कुछ लोग आए...
उन्होंने उसे ले जाने की बात कही।
मेरी बुज़दिली देखो...
मुझसे उसे रोकने तक की हिम्मत नहीं हुई!
​एक कोने में...
मैं ख़ामोश, शांत खड़ी थी,
वह उसे ले गए
और मैं खड़े - खड़े बस उसे जाता देख रही थी,
मेरी आँखों का पानी आंसू तो बना था
मगर उसकी एक बूंद तक ना गिरी थी !

​आज इतने सालों बाद भी...
जब मैं सोचती हूँ कि ऐसा कैसे हुआ?
कल तक तो सब ठीक था...
मेरे सामने जो था, आज वह कहाँ गया?
​उससे दूर जाना मेरे लिए आसान ना था...
फिर भी यह दूरी बनी,
ऐसे कैसे एक झटके में यह दुनिया बिखर गई !!!

हां, अब मिलना नामुमकिन हैं
मगर फिर भी,
यादों के जरिए उनसे मिलती हूं....
मुश्किल हैं उस अचानक बिखरे लम्हे से निकलना
मगर फिर भी,
उनके कहे शब्दों के साथ अपनी बिखरी दुनिया समेटती हूं।।।

Hindi Thought by Vishakha Pareek : 112039612

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now