मित्रता — जीवन का अनुभव
मित्रता केवल एक शब्द नहीं,
जीवन को सरल बनाने का एहसास है।
अपने दुख, अपनी पीड़ा कहकर,
मन को मिलता अनकहा सुकून है।
मन के कोने में छिपी भावनाएँ,
जब किसी अपने से बाँटते हैं,
तो लगता है मानो अपने ही भीतर,
हम कोई जंग जीत जाते हैं।
अपनी अनगिनत बातें कहकर,
जब किसी की बातें सुनते हैं,
उसकी सलाह और अपनेपन से,
मन के उलझे धागे सुलझते हैं।
उस शांति को शब्दों में बाँधना,
शायद इतना आसान नहीं,
मित्रता-सा अनमोल एहसास,
इस जीवन में उसका कोई सानी नहीं।