Hindi Quote in Poem by R N

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक अंत और एक शुरुआत है
जिंदगी की कितनी अजीब बात है

कुछ नहीं बचा अब कहने को
यहाँ आकर खामोश हर अलफ़ाज़ है

हमे खुद की खबर नहीं थी यारो
किसी ने कहा तू आफ़ताब है

हम तो खुद को आम आदमी कहते है
तुम कहते हो कि तू नायाब है

कितनी मर्जी करे शोर दुनिया
हम खामोशी से देते जवाब है

मुझे समझना है तो
ध्यान से पढ़ मुझे
हम तो बड़ी खुबसूरत किताब है

आजा गहरी डुबकी लगा ले
हम नदी नहीं है जो बह जाए
हम तो ठहरा हुआ गहरा तालब है

Hindi Poem by R N : 112039422
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now