खुशी क्या है?
खुशी क्या है,
खुशी जीवन का सुकून है,
जिससे हमें जीने का एहसास होता है,
जिससे हर पल कुछ ख़ास होता है।
खुशी का एक पल भी
सुखद अनुभव बन जाता है,
कभी किसी की मुस्कान में,
तो कभी किसी के प्यार में नज़र आता है।
खुशी जीवन का वह एहसास है,
जिसमें प्रेम की मिठास है।
कभी किसी की खुशी से
हमें भी खुशी हो जाती है,
किसी की मुस्कान देखकर
अपनी उदासी भी खो जाती है।
जब भी खुशी आए,
उसे दिल से महसूस करना चाहिए,
क्योंकि जीवन में सुख और दुःख
दोनों को ही स्वीकार करना चाहिए।
खुशी में एक एहसास है,
उस एहसास में अनुभव है,
और उस अनुभव के भीतर
जीवन का सुंदर सार है।
खुशी कोई एक पल नहीं,
जीने का एक अंदाज़ है,
जीवन के हर अनुभव में
छिपा एक अनमोल एहसास है।