कुछ अधूरे किस्से भी कमाल के होते हैं,
जो मिल ना सके, वही तो खास होते हैं।
उम्र बीत जाती है उस एक शख्स को भूलने में,
जिसने चंद लम्हों में ही अपनी दुनिया बना ली थी।
ना उसने मुड़कर देखा, ना हमने आवाज़ दी,
बस ख़ामोशी से ख़त्म हो गई वो कहानी,
जो कभी हमारी सबसे खूबसूरत दुआ हुआ करती थी।