Hindi Quote in Blog by उषा जरवाल

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक बार एक बाज जुगनू के पीछे पड़ गया । उसे खाने के लिए पूरी ताक़त लगा दी । जुगनू ने ख़ुद को बचाने की काफ़ी कोशिश की लेकिन बाज के पंजों ने उसे जकड़ ही लिया ।
जुगनू सहम गया और बाज से पूछा- “मैं तो इतना छोटा - सा प्राणी हूँ जिसे खाकर तुम्हारा पेट ही नहीं भरेगा और ना हीं मैंने तुम्हारा कुछ बिगाड़ा है, फिर तुम मुझे क्यों खाना चाहते हो ?
बाज ने कहा - “ तुमने सही कहा । ना ही तुम्हें खाकर मेरा पेट भरेगा और ना ही तुमने मेरा कुछ बिगाड़ा है , बस ….. मुझसे तुम्हारी ये चमक नहीं देखी जाती । “
दोस्तो ! यही ज़िंदगी की सच्चाई है ।

उषा जरवाल ‘एक उन्मुक्त पंछी’

Hindi Blog by उषा जरवाल : 112038659
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now