कृष्ण का संदेश...🦚
जो मिला उसे अपना, जो गया उसे जाने दे,
जो मन में बोझ बन बैठा, उसे भी मुस्कुराने दे।
कर्मों की राह पर चल, फल की चिंता छोड़ दे,
जो होना है वो होने दे, खुद को श्याम से जोड़ दे।
हर जीत को मत अपना, हर हार से मत घबराना,
वक़्त अगर कुछ छीन भी ले, फिर भी मुस्कुराना।
मन ही तेरी रणभूमि है, मन ही तेरा ज्ञान,
जिसने खुद को जीत लिया, वही सच्चा इंसान।
प्रेम वो नहीं जो बाँधे, प्रेम वो जो आज़ाद करे,
दूर रहकर भी जो अपना हो, वही दिल आबाद करे।
तू राह का मुसाफ़िर है, सफ़र से प्यार करता जा,
जो तेरे वश में है, बस उतना ही करता जा।
फल की चाह में मत खो, कर्मों में रंग भरता जा,
कृष्ण को पाने की चाह नहीं -कृष्ण को जीता जा। 💙🪷